Wednesday, November 3, 2010

इस दीवाली दीपों में अरमान जलायेगे
हर्ष चाहे तो फिर कैसे हर्ष मनायेगे
दीवाली में तोहफों की बाते बेमानी है
गम है की अब कैसे खील बतासे आयेगे
जाने को बेचैन बहुत पर जेबे ख़ाली है
इस दीवाली में हम घर को कैसे जायेगे
इन बातो से क्या होता है बाते ही तो है
आती है हर साल दीवाली ख्वाब ये लायेगे
कमरों में अंधियारे होगे दीप कहा होगे
हाथो को आँखों पर रखकर लेसको गायेगे
लक्ष्मी से लक्ष्मी की बाते कैसे होगी अब
जो होता है अच्छा है दिल को समझायेगे

** शुभ दीपावली, सुखमय दीपावली, खुशमय दीपावली, स्वस्थ दीपावली, हर्षित दीपावली, संघर्षित दीपावली, मंगलमय दीपावली, प्रकाशित दीपावली, आह्लादित दीपावली, व्यवस्थित दीपावली , सुरक्षित दीपावली । आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामना **

2 comments:

  1. दीपावली क़ि शुभकामनाये

    ReplyDelete
  2. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं...

    ReplyDelete