Wednesday, November 3, 2010

इस दीवाली दीपों में अरमान जलायेगे ।
हर्ष न चाहे तो फिर कैसे हर्ष मनायेगे ॥
दीवाली में तोहफों की बाते बेमानी है ।
गम है की अब कैसे खील बतासे आयेगे ॥
जाने को बेचैन बहुत पर जेबे ख़ाली है ।
इस दीवाली में हम घर को कैसे जायेगे ॥
इन बातो से क्या होता है बाते ही तो है ।
आती है हर साल दीवाली ख्वाब ये लायेगे ॥
कमरों में अंधियारे होगे दीप कहा होगे ।
हाथो को आँखों पर रखकर लेसको गायेगे ॥
लक्ष्मी से लक्ष्मी की बाते कैसे होगी अब ।
जो होता है अच्छा है दिल को समझायेगे ॥

** शुभ दीपावली, सुखमय दीपावली, खुशमय दीपावली, स्वस्थ दीपावली, हर्षित दीपावली, संघर्षित दीपावली, मंगलमय दीपावली, प्रकाशित दीपावली, आह्लादित दीपावली, व्यवस्थित दीपावली , सुरक्षित दीपावली । आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामना **

2 comments:

  1. दीपावली क़ि शुभकामनाये

    ReplyDelete
  2. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं...

    ReplyDelete